फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 04 Nov 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत पर विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुबेरस्थान। शनिवार की देर शाम क्षेत्र के अन्हारीबारी चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल सिकटा निवासी बाइक सवार की रविवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

शनिवार की देर शाम कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अन्हारीबारी चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई थी। इसमें सिकटा निवासी छोटेलाल राजभर के 24 वर्षीय पुत्र दीपक राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से पुलिस के सरकारी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था।

वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करने के बाद ही उसके परिजन उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए थे और वहीं उसका इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। दूसरी ओर, दीपक के मौत की सूचना मिलने के बाद से ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो माह पहले युवक के पिता भी हुए थे घायल:
कुबेरस्थान। मृतक के पिता 55 वर्षीय छोटेलाल राजभर भी बीते दो माह पूर्व पडरौना से घर लौटते समय बेलवनिया गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तभी से उनका इलाज चल रहा है। घटना से आहत पिता छोटेलाल बेटे की मौत पर आंसू बहा रहे हैं। युवक की मां केदली देवी जहां पति की मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आहत थी, अब छोटे बेटे की मौत ने उन्हें भीतर से तोड़ दिया है।

विज्ञापन


चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया:
कुबेरस्थान। मृतक दीपक राजभर का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रंजू के साथ हुआ था। मृतक की पत्नी रंजू की गोद में चार माह का एकलौता पुत्र दिव्यांशु मॉ को रोता देख एकटकी लगाए देख रहा था। उस नवजात को यह भी नहीं पता कि अब उसके पिता इस दुनिया में नहीं रहे। मासूम बेटे दिव्यांशु को गोद में लिए पत्नी रंजू पति को याद कर रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी।

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सैनिक की मौत
हाटा। तीन दिन पहले दीवाली की छुट्टी पर घर आया भारतीय सेना का जवान शनिवार की देर रात मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी भेजवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सैनिक की मौत हो गई।

हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरूआडीह निवासी नरेंद्र यादव (35) आर्मी में सैनिक हैं। तीन दिन पहले वह परिवार के साथ दीवाली का त्योहार मनाने के लिए इस पर छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार को वह बाजार करने के लिए घर से बाइक लेकर हाटा पहुंचे थे। उधर से लौटते वक्त देर रात में उन्हें पिपराईच मोड़ के समीप किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना देख आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी भेजवाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने सैनिक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों के चीख पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें