फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्समैनों से मारपीट कर 73 हजार रुपये लूटने का आरोप
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही के बनरहा मोड़ रेग्युलेटर के पास एक ट्रैक्टर एजेंसी के दो सेल्समैनो से मारपीट कर 73 हजार रुपये की लूटने का आरोप लगाया गया है। घटना शनिवार की शाम की बताई जा रही है। पीड़ित सेल्समैनों ने सेवरही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
सेवरही के एक ट्रैक्टर एजेंसी के दो सेल्समैन बालकुंवर निवासी गौरी इब्राहिम और रिजवान अहमद निवासी सुमही संतपट्टी के अनुसार वह फाजिलनगर की एजेंसी से 73 हजार रुपये लाने के लिए गए थे। जब वह शाम रुपये लेकर लौट रहे थे, तो बनरहा रेग्युलेटर के पास किसी ने अपनी बाइक से उनकी बाइक में धक्का मार दिया और पूछने पर उनसे मारपीट करने लगे। इसमें उन्हें चोटें आईं। इसी दौरान उनसे 73 हजार रुपये लूट लिए गए। पीड़ितों की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सेवरही थाने के एसओ अरविंद कुमार का कहना है कि लूट की बात गलत है। दोनों बाइकसवारों में टक्कर के बाद उनमें मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने लूट की तहरीर दी है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें