फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों के झुंड ने फिर किया महिला पर हमला

Tue, 31 Jul 2018 11:51 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथौली बाजार (कुशीनगर)। पिछले मंगलवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौनरिया गांव में आवारा कुत्तों द्वारा एक महिला को मार डालने की घटना लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि कुत्तों के झुंड ने एक और महिला पर हमला बोल दिया। संयोग था कि गांव के कुछ लोगों की नजर पड़ गई और उन्होंने कुत्तों को खदेड़ कर महिला को बचा लिया। घायल महिला को इलाज के लिए मथौली बाजार स्थित सीएचसी ले जाया गया। अब गांव के लोगों ने हाथ में बंदूक, डंडे आदि लेकर आवारा कुत्तों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुड़िला हरपुर गांव निवासी महातम की पत्नी सोनमती (40) मंगलवार शाम करीब पांच बजे धान के खेत में सोहनी (निराई) करने के बाद घास का गठ्ठर लेकर घर लौट रही थी। गांव के पास आवारा कुत्तों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा। गंभीर रूप से घायल सोनमती को परिवार के लोग तत्काल मथौली बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इलाज के बाद डॉक्टरों ने सोनमती को घर ले जाने की सलाह दी। ग्राम प्रधान यशपाल राव, रणधीर राव, विरेंद्र पांडेय आदि ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
इससे पहले 24 जुलाई को सोहनी करके लौट रही कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौनरिया गांव की निवासी सुरसती (52) पत्नी दया राजभर को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला था। यह मुड़िला हरपुर के बगल का गांव है। 26 जुलाई को मुड़िला हरपुर के 68 वर्षीय विश्वनाथ पांडेय को भी खेत से लौटते समय कुत्तों ने घेर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें