दुर्घटना में घायल रिटायर्ड शिक्षक की मौत
कसया। मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कुशीनगर निवासी 66 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक सुरेंद्र कुमार यादव का सोमवार को निधन हो गया। नौ मार्च को बुद्ध मंदिर मार्ग पर बाइक की चपेट में आ गए थे। उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन पर शिक्षक संघ, मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
पीड़ित परिजनों से मिले विधायक
रामकोला। पडरौना कोतवाली के गांव सुसवलिया चौराहे के समीप शनिवार की रात मार्ग दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी। सोमवार को पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्ध ने ढांढस बंधाया। विधायक ने परिजनों से वार्ता की और उन्हें हर संभव मदद दिलाने की बात कही। इस दौरान राधेश्याम दीक्षित, विश्वजीत गोविंद राव आदि मौजूद रहे।