फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार जा रहे अनाज को गांववालों ने पकड़ा

विज्ञापन
गेहूं के भीगे बोरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा कनक। यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित गांव गंगुआ के सरेह से होकर ट्रैक्टर-ट्राली से सरकारी अनाज बिहार की ओर ले जाया जा रहा था। गांव के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली को रोक दिया और इसकी सूचना एसडीएम तमकुहीराज को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने अनाज को कब्जे में लेते हुए पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उन्होंने जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के गंगुआ गांव यूपी-बिहार की सीमा पर है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गंगुआ गांव के लोगों ने सरकारी अनाज बिहार जाते हुए देखा। गांववालों ने शोर मचाया तो तमाम लोग जुट गए और गाड़ी को रोक दिया। लोगों का कहना था कि यह अनाज सस्ते गल्ले की दुकान का है और कोटेदार इसे बिहार में बेचने के लिए भेजा जा रहा है। लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम तमकुहीराज अरविंद कुमार व समउर बाजार पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ट्रॉली पर लदे अनाज को कब्जे में लेकर समउर बाजार पुलिस को सुपुर्द कर दिया और इस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही। चौकी इंचार्ज समउर बाजार प्रमोद सिंह ने बताया कि पकड़े गए अनाज के मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें