फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुमरी मलांव के बड़हरिया चौहान टोला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
- पीड़ित पिता ने दहेज के लिए बेटी को मार डालने का आरोप लगाया
- - आठ माह पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। बुधवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी मलाव गांव के बड़हरिया टोले में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना के बाद विवाहिता के मायके के लोग भी पहुंच गए। बाद में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप ससुुुरालियों पर लगाया है।
विज्ञापन

डुमरी मलाव के रहने वाले अच्छेलाल की शादी आठ माह पहले हाटा कोतवाली के ही लंगड़ी गांव के रहने वाले आत्मा चौहान की पुत्री अंजू से हुई थी। बुधवार की सुबह अंजू की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंजू अपने कमरे के फंदे से लटकती मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतार दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तब तक अंजू के मायके के लोग भी बेटी के गांव में पहुंच गए। बेटी का शव देख कर पिता बदहवाश हो गया। पीड़ित पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि महिला के गले में निशान दिखाई दे रहा है। मायके वालों की तहरीर में दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें