फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की पिटाई में प्रबंधक और दो शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 13 May 2019 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रबंधक और शिक्षकों की पिटाई से टूटा हाथ दिखाते प्रधानाचार्य सुनील चौरसिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। विलंब से विद्यालय पहुंचने के विवाद में प्रधानाचार्य के साथ मारपीट में पुलिस ने दो शिक्षकाें और प्रबंधक पर केस दर्ज किया। छह मई को सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक गेंदा प्रसाद यादव और ओम प्रकाश सिंह विद्यालय पर देर से पहुंचे तो प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौरसिया ने पूछताछ की।
विज्ञापन


शिक्षकों ने प्रबंधक के पास जाने की वजह से विलंब होने का हवाला दिया तो प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना पहले देने की बात कही। इस पर शिक्षकों और प्रधानाचार्य में झड़प हो गई। आरोप है कि दूसरे दिन प्रबंधक के साथ दोनों शिक्षक विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य से मारपीट की। प्रधानाचार्य ने दोनों शिक्षक और प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शिक्षक और प्रबंधक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें