फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों के पास पहुंचने से पहले युवक को महिला ने पकडने का किया प्रया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे युवक को एक महिला ने फिर से पकड़ने का प्रयास किया। महिला व युवक के परिजनों के बीच हाथापाई हुई। पुलिस युवक व आरोपी महिला को कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला फर्जी लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



कानपुर देहात के थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम मुसरिया निवासी सोनू (18) उर्फ सुनील पुत्र प्रेम शंकर के परिजनों का कहना है कि वह एक शादी समारोह से शामिल होकर आठ मई की रात दिल्ली से शताब्दी बस से घर लौट रहा था। 9 मई की सुबह खानपुर चौराहे पर उतरा। सोनू ने बताया कि तभी वहां तीन-चार गाडिय़ों में सवार लोगों ने उसे पकड़ा और कार में डालकर इटावा की ओर ले गए।जंगल में बंधक बनाकर रखा। चंबल के बीहड़ में भी रखा गया। उसने बताया कि रविवार की सुबह वह किसी तरह से छूटकर भागा और खानपुर चौराहे पहुंचा। एक छात्र के मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। जब परिजन पहुंचे और वह परिजनों की तरफ बढ़ा तो वहां मौजूद एक महिला ने फिर से उसे पकड़ने का प्रयास किया। पिता प्रेमशंकर व महिला के बीच हाथापाई होने लगी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। सोनू ने बताया कि जिस कार से उसे ले जाया गया था, उस कार में यह महिला पहले से ही बैठी थी। कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि सोनू से पूछताछ में पूरी घटना संदिग्ध लग रही है। उसके द्वारा हर बार अलग-अलग बयान दिए जा गए हैं। महिला ने कुछ भी जानकारी होने से इंकार किया है। समाचार भेजे जाने तक दोनों से पूछताछ जारी थी।


अपहरण कांड के मामले में थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम मूसरिया निवासी ललिता देवी ने बताया कि नाती सोनू उर्फ सुनील दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। लगभग 15 दिन पहले उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वालागाली गलौज करते हुए उसके घर में आग लगा देने तथा पूरे परिवार को मारने की धमकी दी थी। 8 मई की रात उसका नाती शताब्दी एक्सप्रेस रामराज्य बस से मुसरिया के लिए आ रहा था। नाती घर पहुंच पाता कि मोबाइल पर एक काल में फोन करने वाले ने धमकी देते हुए बताया कि सोनू की खानपुर चौराहा से पकड़ कर ली है। 24 घंटे का समय देता हूं। सोनू को बचाना हो तो वह कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम धरिया जिगना में आकर उससे मिले। पीड़िता ने उसी दिन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें