फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट से साइकिल सवार घायल
विज्ञापन

बेलवा कारखाना। पटहेरवा क्षेत्र के तरूवनवा के पास ईद लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार की घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घायल को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। वहां से रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तरूवनवा निवासी 58 वर्षीय घरभरन अंसारी किसी काम से साइकिल से अपने गांव के चौराहे पर पर जा रहे थे। चौराहे के कुछ दूर पहले पीछे से गुजरी ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने लोगों को समझा कर शांत कराया और घायल को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें