फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत

Wed, 27 Mar 2019 11:23 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज में संचालित निजी अस्पताल में प्रसव के उपरांत महिला की मौत हो गई। इससे संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद सूचना नगर में फैल गई। पीड़ित पति ने अस्पताल संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गंभीरपुर निवासी श्रवण की 28 वर्षीय पत्नी संध्या देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 25 मार्च को लोग कप्तानगंज कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। ऑपरेशन से प्रसव होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। 26 मार्च को सुबह तक महिला की स्थिति काफी खराब हो गई। बाद में उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पीड़ित पति श्रवण कुमार का आरोप है कि ऑपरेशन के पूर्व अस्पताल संचालकों ने आश्वासन दिया था कि महिला और उसके नवजात को हर हाल में बचा लिया जाएगा। देर रात पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद अस्पताल वाले पूरी रात केवल इलाज करने का आश्वासन देते रहे। 26 मार्च को पत्नी की मौत होने के बाद उसको यहां से रेफर किया गया। एसडीएम अनवर राशिद फारूकी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें