फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विरुद्ध संचालित अस्पताल सील,  दो हिरासत में

Sat, 05 Jan 2019 11:31 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तुर्कहा गांव में अस्पताल सील करते एसडीएम । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। तहसील क्षेत्र में संचालित अस्पतालों का एसडीएम ने शनिवार को निरीक्षण किया। सीएचसी से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही नियम विरुद्ध संचालित अस्पताल को सील कर दिया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में मिले दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम अरविंद कुमार शनिवार को एसएचओ अनुज सिंह के साथ खड्डा-भैंसहां मार्ग पर तुर्कहां गांव में संचालित अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


वहां महिला दर्द से कराहती मिली। रामकोला क्षेत्र के लक्ष्मीगंज की की इस महिला ने बताया कि उसके पेट का ऑपरेशन हुआ है। एसडीएम ने उसे एंबुलेंस से प्रभारी चिकित्साधिकारी उमाशंकर नायक की देखरेख में सीएचसी में भर्ती करा दिया। अस्पताल में डॉक्टर की जगह दो बिना डिग्रीवाले व्यक्ति मरीजों का इलाज करते मिले।

पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, ऑक्सीजन व प्रशिक्षित डॉक्टर सहित अन्य जरूरी उपकरण नहीं थे। लोग बताते हैं कि इस क्षेत्र में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथालॉजी की भरमार है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि तुर्कहां में जांच के दौरान आपरेशन कराई महिला व अप्रशिक्षित दो व्यक्ति मिले हैं। ये दोनों व्यक्ति अस्पताल में इलाज करते मिले। जिस मकान में अस्पताल चल रहा था, उसे सील कर दिया गया है। इसके रजिस्ट्रेशन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें