फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप ने किया ऑपरेशन, महिला की मौत

Wed, 05 Dec 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत के बाद जांच करती पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना/दुदही। झोलाछाप की लापरवाही से महिला की मौत से परिजनों का गुस्सा भड़क गया। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने बुधवार को सरपतही के पास पड़रौना-खड्डा मार्ग पर शव रख कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सरपतही खुर्द गांव के बहेरा टोला निवासी पन्नेलाल प्रसाद की पत्नी उमरावती (40) का पथरी का ऑपरेशन दुदही क्षेत्र के निजी अस्पताल में मंगलवार को हुआ था।

 

परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने गलत ऑपरेशन कर दिया, जिससे बुधवार को महिला की मौत हो गई। उनका कहना है कि मौत के बाद झोलाछाप ने महिला की हालत नाजुक बताकर अपनी गाड़ी से गोरखपुर भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने गाड़ी में ही महिला को देखकर करीब तीन घंटे पूर्व मृत्यु होने की जानकारी दी। गोरखपुर से परिजन शव लेकर घर आए।
 

नाराज परिजनों ने गाड़ी रोक कर सरपतही-बेलवा मार्ग जाम कर दिया। उसी दौरान झोलाछाप और उसके सहयोगी पीड़ित के घर पहुंच गए। नाराज परिजनों ने लाठी-डंडे लेकर उन्हें दौड़ा लिए। लोग वहां से किसी तरह जान बचा कर भागे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी, लेकिन देर शाम तक कोई प्रशासनिक अफसर मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

 

परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमओ हरिचरण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामला काफी गंभीर है। मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें