फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

Sat, 07 Jul 2018 11:31 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फाजिलनगर/पटहेरवा। पटहेरवा थाने की पुलिस ने चोरी की दो बाइक सहित एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। इसका एक साथी गोरखपुर में हुई लूट में वांछित है। शनिवार को एएसपी ने पटहेरवा थाने में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम सीडीओ देवीदास की मौजूदगी में एएसपी हरिगोविंद मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि चोरी की गई बाइक बिहार में बेचने के लिए तीन चोर लेकर जा रहे हैं। इस पर एसआई वीरेंद्र कुमार सिंह, सिपाही अजय तिवारी, संजय कुमार सिंह व शिवा कुमार सरोज ने घेराबंदी कर दो बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को पटहेरिया चौराहे पर पकड़ा। पुलिस ने उन्हें कागजात दिखाने को कहा तो उनमें से दो व्यक्ति मौका देखकर भाग गए, लेकिन तीसरा व्यक्ति पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम बिट्टू चौरसिया निवासी समऊर बाजार थाना पटहेरवा बताया। उसके पास कट्टा कारतूस भी बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक और बाइक बरामद की। उसने बताया कि वह और उसके साथी सोनू गिरी व मंटू मिश्रा भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चुराकर बिहार में बेचते दिया करते हैं। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। एएसपी ने बताया कि दूसरा व्यक्ति सोनू सिंह उर्फ सतीश निवासी मोगलपुरा थाना पटहेरवा गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में सरिया सहित ट्रक लूट में आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें