फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल मालिक सहित तीन पर केस, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
fir
विज्ञापन

विज्ञापन

कप्तानगंज (कुशीनगर)। सोहनी गांव स्थित श्री श्याम उद्योग राइस मिल पर मंगलवार की देर रात हुई छापेमारी के मामले में बृहस्पतिवार को कप्तानगंज पुलिस ने मिल मालिक और उसके पिता व चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम और धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं में दर्ज इस केस में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास हो रहा है।
कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा सोहनी के चौराहे पर श्री श्याम उद्योग के नाम से राइस मिल है। इस मिल के गोदाम में बड़ी मात्रा में सरकारी राशन होने की शिकायत पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने मंगलवार की देर रात छापेमारी की थी। एसडीएम ने मिल के गोदाम को सील करा दिया था। बुधवार की सुबह आपूर्ति और खाद्य विपणन विभाग के अफसरों के साथ पहुंचे एसडीएम ने वहां से मिले खाद्यान्न व खाली बोरों की जांच कराई थी। यहां 700 क्विंटल गेहूं और 10 क्विंटल चावल तथा 20 हजार खाली बोरे मिले थे।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि यहां से 1200 बोरी गेंहू मिला, जिसमें से 297 बोरी गेहूं पर वर्ष 2018-19 की मुहर लगा है। पांच हजार खाली बोरियां उपयोग लायक थी, जबकि शेष 15 हजार बोरियां सड़ चुकी थीं। काफी मात्रा में गेहूं फर्श और कमरे में फैला हुआ था। मिलर नीरज सर्राफ के पिता प्रमोद सर्राफ पहले कोटेदार थे तथा चाचा शिव कुमार भी कप्तानगंज कस्बे के कोटेदार हैं।
विज्ञापन

एसओ कप्तानगंज श्यामलाल यादव ने बताया कि प्रोपराइटर नीरज सर्राफ, प्रमोद सर्राफ और शिव कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, धोखाधड़ी तथा साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मिलर के पिता प्रमोद सर्राफ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें