फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी का सुराग न लगने पर कोतवाली का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों से कोतवाली का किया घेराव
विज्ञापन

अपहृत किशोरी का सुराग न लगने पर कोतवाली का घेराव
- भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ परिजनों ने किया हंगामा
07 परिचय- कोतवाली में हंगामा करते परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। एक सप्ताह पहले लापता हुई किशोरी का कोई सुराग न लगने और अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी न होने से नाराज महिलाओं ने गुरुवार को महोबा कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया और किशोरी की तलाश कराए जाने की मांग की है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी 25 मई को कोचिंग जाने की बात कह घर से निकली थी। तभी रास्ते में थाना कबरई के ग्राम ग्योढ़ी निवासी सतीश ने अपने साथियों के साथ किशोरी का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद किशोरी का कोई पता नहीं लग सका। पीड़िता के भाई ने ग्योढ़ी निवासी सतीश पाठक उसके पिता छोटे पाठक समेत तीन लोगों के खिलाफ महोबा कोतवाली में अपहरण और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज परिजनों ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्मिला राजपूत, कुसुम सिंह चंदेल, पुष्पा राजोरिया के नेतृत्व में भाजपा कर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस की ढिलाई से असंतुष्ट अपहृत के परिजनों ने एसपी एन कोलांची से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें