फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज से बिहार भेजा गया खाद्यान्न बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। आईजी की तरफ से गठित एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को खड्डा कस्बे के महाराणा प्रताप चौक के पास एक वाहन को 168 बोरी चावल समेत पकड़ा। पुलिस ने वाहन व उस पर लदे चावल को खड्डा पुलिस को सौंप दिया है। मालवाहन के चालक के अनुसार वह निचलौल से चावल लेकर बिहार जा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे एसओजी टीम इंस्पेक्टर एके सिंह की अगुआई में खड्डा कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। टीम ने एक मालवाहन को रोक कर चेक किया तो उस पर चावल लदा मिला। चालक के पास चावल के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध कागजात नहीं मिलने पर मालवाहन को खड्डा थाने लाया गया। टीम ने इसकी लिखित तहरीर खड्डा पुलिस को देकर कार्रवाई के लिए कहा है। महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे के रहने वाले वाहन चालक सूरज गौड़ ने बताया कि निचलौल से चावल लेकर बिहार जा रहा था। पुलिस उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में एसओजी टीम के इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि मालवाहन में लदा चावल बिना वैध कागजात के बिहार ले जाया जा रहा था। थाने को लिखित सूचना दे दी गयी है। चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें