पटहेरवा। क्षेत्र में स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा के पास एक व्यक्ति के जेब से 37000 रुपये उचक्कों ने गायब कर दिया। उस व्यक्ति को रुपये गायब होने की जानकारी तब हुई जब वह घर पहुंचकर जेब से रुपये के समान बने बंडल में सफेद कागज के टुकड़े मिले। उस व्यक्ति ने इसकी सूचना पटहेरवा थाने की पुलिस को दी है।
क्षेत्र के मोगलपुरा गांव निवासी गोपाल गोंड पटहेरवा स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक से मंगलवार को रुपये निकालने आए थे। दोपहर दो बजे के करीब बैंक से 37000 रुपये निकालकर उसे जेब में रख लिया।
घर पहुंचने के बाद उन्होंने जब जेब से रुपये का बंडल निकाला तो सन्न रह गए। बंडल में नोटों के आकार के सादे कागज निकले। उन्होंने पटहेरवा थाने पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना था कि बैंक से रुपये निकालने के बाद उसके बाहर कुछ देर के लिए बैठे थे।
जेब से कब रुपये निकाल लिए गए पता नहीं चला। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।