फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, दस घायल
विज्ञापन

सीएचसी कसया से जिला अस्पताल रेफर हुए घायल
युवक का शव गांव पहुंचा तो मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
टेकुआटार। कसया-रामकोला मार्ग पर बेलवा गांव के समीप दो वाहनों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई और तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को कसया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। घटना से हर कोई गमगीन था।
कसया थाना क्षेत्र के गांव सोहसा पट्टी गौसी निवासी 35 वर्षीय उपेंद्र चौधरी पुत्र बेचन चौधरी कार से कुछ लोगों के साथ कसया जा रहे थे। कसया-रामकोला मार्ग पर सेमरा गांव के पास कसया की ओर से गुजरी कार से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों में मीना देवी (38), रीना देवी (25), अखिलेश (35), पन्नेलाल (25), जूही (03), सुमित (05) निवासी गांव नटवलिया और कसया गोलाबाजर निवासी अभि (17), हैप्पी मद्धेशिया (20), गुलशन शर्मा (21), मंटू मद्धेशिया समेत 11 लोग शामिल हैं। घटना के बाद लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से घायल उपेंद्र को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिजन उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। बुधवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता घायल
सुकरौली। गुरुवार को सुकरौली में भाजपा के घोषित प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के प्रथम आगमन पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडेय घायल हो गए। घटना के बाद आस- पास के लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। जनपद की सीमा में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के स्वागत के लिए कार्यकजर्ता सुकरौली में जुटे थे। उसी दौरान भाजपा नेता सुभाष पांडेय को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल होकर गिर पडे। घायल का सीएचसी पर उपचार चल रहा था। सूचना के बाद उन्हें देखने के लिए तमाम कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें