फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे के अन्न के लिए मारपीट, कोटेदार समेत चार घायल

Sun, 16 Dec 2018 11:56 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विवाद में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया गांव में रविवार की दोपहर अन्न को लेकर कोटेदार व एक कार्डधारक के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी का उपचार नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
विज्ञापन


इस गांव के कैलाश प्रसाद दोपहर में कोटे की दुकान पर अन्न लेने गए थे। आरोप है कि कोटेदार ने अन्न देने से इंकार किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। एक पक्ष से कोटेदार हरेंद्र गुप्त उम्र (45), उनकी पत्नी पुष्पा देवी (40), पुत्री निक्की गुप्ता (15) और दूसरे पक्ष से कैलाश उम्र (40) घायल हो गए हैं।

कोटेदार का कहना है कि कैलाश की पत्नी का नाम गलती से अंत्योदय कार्ड में चढ़ गया है, जबकि उसका नाम पहले से पात्र गृहस्थी में भी है। उसका अन्न वह ले जा चुका है। दोबारा अंत्योदय का अन्न जबरन मांग रहा था। इसमें हरेंद्र को गंभीर चोट आई है, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मधुरिया चौकी प्रभारी रमेश पुरी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें