फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई से बिहार जा रहा पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा

Wed, 23 Jan 2019 11:26 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पशुतस्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कसया। कसया पुलिस ने बुधवार को एनएच-28 पर हेतिमपुर के पास हरदोई से सीवान जा रहा गोवंशीय पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा। पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ कसया ओमपाल सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर को देख रोक लिया।

 

पूछताछ में चालक ने बताया कि कंटेनर में एसी है, लेकिन चालक की बातचीत पर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ और कंटेनर की तलाशी ली गई। जिसमें एसी की जगह गोवंशीय पशु मिले। उसके बाद पुलिस ने कंटेनर को थाने भेजवाया। जहां ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से पशुओं को कंटेनर से उतारा गया। कुल 20 बैलों में से छह की मौत हो चुकी थी।

 

पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में सीओ ने बताया कि कंटेनर चालक मैनुद्दीन निवासी सीतापुर, खलासी हनीफ निवासी लखीमपुर व मुहम्मद आसीन निवासी खैराबाद के हैं। इनके खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वाहन को सीज कर मृत बैलों को दफन करा दिया गया है। शेष सात जोड़े बैलों को लोगों में सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें