फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक की अस्पताल में मौत

Wed, 23 Jan 2019 11:26 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत पर विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा कनक। दो दिन पूर्व हुए हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की रात युवक का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों का हाल देख कर वहां मौजूद लोगों की भी आंखें भर आईं।

विज्ञापन

पटहेरवा क्षेत्र के गांव बिहार बुजुर्ग के दीपराय निवासी 20 वर्षीय राहुल प्रसाद पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद 21 जनवरी को मौसी के घर तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बनवारी टोला गए थे। वह बाइक से तमकुही-गोपालगंज मार्ग पर किसी कार्य से जा रहे थे। किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको सीएचसी तमकुही पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद रात में शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बसपा मंडल जोन इंचार्ज गोरखपुर सुनील कुमार ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें