फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से तीन झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग में शुक्रवार की रात आग में तीन झोपड़ियां जल गई। गृहस्थी का सारा सामान जल गया। गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित परिजनों ने जान बूझकर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव की गेनिया व उनके परिजन शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उनके रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। अभी परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने बगल के प्रहलाद की दो झोपड़ियों को भी अपनी आगोश में ले लिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। इस घटना में झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिजनों ने जान बूझकर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। एसओ रामकोला राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें