फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजौली में हुई चोरी की बात कबूला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, तीसरा फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। चार दिन पहले भुजौली में हुई चार घरों में चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में बिहार के दो युवक चाकू व नकदी के साथ गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक भागने में सफल रहा। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले भुजौली बाजार के चार घरों में नकदी व कीमती सामान चोरी हुआ था। वहीं एक घर में चोरी की कोशिश हुई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने भुजौली गांव के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर उनका पीछा किया। एक तो भाग निकला, लेकिन दो पकड़ लिए गए। ये दोनों बिहार प्रांत के पिपरासी थाना क्षेत्र के बहरी स्थान के मनु व सुदामा हैं। इनके पास चोरी के 2265 रुपये नकद, दो मोबाइल, सब्बल, साइकिल व चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। एसएचओ अनुज सिंह का कहना है कि चोरी के मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें जेल भेज दिया गया। फरार व्यक्ति की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें