खड्डा। कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ले में निर्माणाधीन एक मकान की छत ढालते समय करंट की चपेट में आ जाने से एक राजगीर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में लोग उसे तुर्कहां स्थित सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले ओमप्रकाश खड्डा नगर पंचायत के सिविल लाइन मोहल्ले में निर्माणाधीन एक मकान की छत ढाल रहे थे। तभी वह मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के चपेट में आ गए।
गंभीर रूप से झुलसे राजगीर मिस्त्री को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश के चार बच्चे हैं। एसएचओ अनुज सिंह ने बताया कि राजगीर के परिवारवाले आए थे, वे शव को घर लेकर चले गए। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।