हेतिमपुर भैंसहा सदर के भरटोली में क्रैश लड़ाकू विमान के मलबे से पार्टों को बाहर निकालकर गहन जांच करती टेक्निकल टीम।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। एक सप्ताह पूर्व हेतिमपुर भैंसहा सदर के भरटोली में विमान क्रैश होने के कारणों की जांच दिल्ली और बंगलौर की विशेषज्ञ टीम कर रही है। घटना के नौवें दिन मंगलवार को टीम के सदस्य विमान में आग लगने और गिरने के वीडियो व फोटो की तलाश में जुटे रहे।
विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से अब तक कई टीमें आईं और घटना की वजह पता लगाने की कोशिश कीं। स्पॉट व पार्टों की फोटोग्राफी कर जांच की जा रही है। वैसे अभी विमान के क्रैश होने की वजह का पता नहीं चल पाया है। टीम के एक सदस्य ने बताया कि स्थानीय लोगों से विमान में आग लगने व गिरने के वीडियो की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों के माध्यम से कुछ वीडियो प्राप्त हुए हैं, लेकिन अभी जो चाहिए व नहीं मिल पाया है।