पोखरे में छिपा कर रखी नौ ड्रम स्प्रिट बरामद
तमकुहीरोड। आबकारी विभाग की टीम ने सेवरही कस्बे में छापेमारी कर नौ ड्रम में रखी 1800 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट बरामद की। यह स्प्रिट सेवरही के राजेंद्रनगर मोहल्ले में पोखरे में छिपाकर रखी गई थी।
जिला आबकारी अधिकारी वाईआर यादव और क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी एचएन पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर सेवरही कस्बे के राजेंद्रनगर मोहल्ले के पोखरा में पानी में छिपा कर रखी स्प्रिट बरामद की गई। नौ ड्रमों में 1800 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट मिली।
अवैध धंधे में संलिप्त लोगों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक रमेश पांडेय व सत्येंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल उमाशंकर यादव, कांस्टेबल ब्रह्मानंद, शिवेंद्र धर द्विवेदी, रवींद्र कुमार, रामसिंह, संतोष कुमार, चंदन कुमार, भीमशंकर राय शामिल रहे।