फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर को रंगे हाथ पकड़ दुकानदार ने पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
नेबुआ रायगंज। थाना क्षेत्र के सूरजनगर बाजार में एक किराने की दुकान के गल्ले से रुपये चुराते वक्त दुकानदार ने चोर को पकड़ लिया। शोर मचाने पर अन्य लोग भी वहां एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के सरपतही गांव के रहने वाले बब्बू गुप्ता की किराने की दुकान सूरजनगर बाजार में है। सोमवार को दिन के करीब 11 बजे वह दुकान से निकलकर पानी पीने के लिए गए। तभी मौके की तलाश में पहले से बैठा एक युवक गल्ला खोलकर रुपये निकालने लगा। इसी बीच बब्बू पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई अवधेश सिंह ने युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गए। जनवरी महीने में इसी दुकान का गल्ला खोलकर 50 हजार रुपये की चोरी की गई थी। एसआई अवधेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान ढ़ोरही गांव निवासी मुकेश कुशवाहा के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें