फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत

Wed, 14 Nov 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत पर विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही/कठकुइया। कुबेरस्थान क्षेत्र के दुदही-पडरौना मार्ग पर बुधवार को सेमरा के पास कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


विशुनपुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसगाव के खैरवा टोला निवासी भीखम प्रसाद के घर छठ पर्व पर कोसी भराई का कार्यक्रम था। उनके घर जीरादेई पत्नी जलेसर प्रसाद ग्राम पंचायत एकवनही भागलपुर थाना जटहां बाजार भी आई थीं। बुधवार दोपहर बाद भीखम का पुत्र रिकेश (17) दंपती को बाइक से पहुंचाने जा रहा था। सेवरही-पड़रौना मार्ग पर सेमरा के पास कुत्ते से बाइक टकरा गई।
 

इससे बाइक अनियंत्रि होकर गिर गई। पीछे बैठी महिला को सिर में गंभीर रूप से चोटें आईं। जबकि बाकी दोनो को मामूली चोटें आईं। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी दुदही पहुंचाया गया। वहां महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


अलग-अलग हादसे में महिला समेत तीन घायल
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अकटहा गांव के पास बुधवार की शाम को अलग-अलग हुए हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। टेंपों की टक्कर से घायल हुए अकटवा निवासी झिनकू निषाद 50 बर्ष को लोग अस्पताल भेजवाएं। उसी दौरान मथौली बाजार की तरफ से गुजरी बाइक को भी टेंपों ने टक्कर मार दी। 

बाइक सवार सीमा देवी 32 वर्ष निवासी बडहरा बाबू और साहब निवासी लक्ष्मीपुर घायल हो गए। घायलो को एंबुलेंस से सीएच सी मथौली बाजार ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक इलाज करने के बाद सीमा देवी व साहब को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि झिनकू निषाद को जिला अस्पताल रेफर किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टेंपों को कब्जे में लेकर थाने चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें