फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदाल से हमलाकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन

गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के अहियाचेत गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कुदाल से हमला करने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग तीन दिन पहले दोनों पट्टीदारों से खड़ंजे पर भैंस बांधने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको पुलिस ने अनदेखी कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को रामेश्वर मौर्य (65) रामानुज मौर्य (70) वर्ष दोनों लोग सुबह लगभग 8:30 बजे अपने खेत से वापस आ रहे थे और अपने घर के सामने खड़ंजे पर पहुंचे ही थे कि मनीराम, माता प्रसाद, सांवली प्रसाद, माधव तथा राजेश गाली देने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार कुदाल से रामेश्वर मौर्य (65) के सिर पर हमला कर दिया।

उनके सिर से खून की धारा बह चली। शोर मचने पर घर के राम चंदर की पत्नी, राम दयाल की पत्नी तथा विश्नू की पत्नी बचाने निकलीं तो अभियुक्त उन पर भी हमलावर हो गए जिससे इन सबकों भी गंभीर चोटें आई हैं।

रामेश्वर के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना देकर सभी को जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां पर रामेश्वर ने दम तोड़ दिया। घटना की तहरीर मृतक के भाई रामदयाल ने थाना कौड़िया की पुलिस को दिया है।
विज्ञापन


जिस पर थाने की पुलिस ने बल्बा, मारपीट, गाली गलौज, जानमाल की धमकी सहित गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। निरीक्षक रमाशंकर यादव ने कहा कि अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें