फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2017 06:13 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
crime scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। तीन दिन पहले कस्बे से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उसने आरोपी युवक को चोरी की बाइक बेचने के लिए ले जाते समय गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक अन्य युवक को कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


देवरिया जिले के लार कस्बा निवासी रियाजुद्दीन अली बीते 10 नवंबर की शाम को कप्तानगंज में रिश्तेदारी में आए थे। कस्बे के शुक्र की बाजार से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने बाइक मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।

एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि रविवार की रात बिना नंबर की एक बाइक बेचने के लिए एक युवक को जाने की सूचना मिली। उसे कप्तानगंज-हाटा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम विशाल शर्मा निवासी कप्तानगंज बताया। एसओ के अनुसार युवक के पास मिली बाइक वही थी, जो 10 नवंबर को कप्तानगंज कस्बे से चोरी हुई थी। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें