डंठल जलाते समय गन्ने के खेत में लगी आग
गन्ने की फसल के साथ जल गए वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
मथौली बाजार/लक्ष्मीगंज। कप्तानगंज क्षेत्र के बहुआस में सोमवार को डंठल जलाते समय गन्ने के खेत में आग लग गई। गन्ने की फसल जलती देख गांव के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति अपने गेहूं के खाली खेत में डंठल जला रहा था। हवा के झोंकों के साथ आग फैल कर पूर्णमासी गिरी के गन्ने के खेत आग पहुंच गई। गांव के लोगों ने पंपसेट लगाकर आग बुझाई।
रामकोला क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के कोईरी टोला के सिवान में सोमवार को डंठल जलाते दौरान गेहूं के खेत में आग लग गई। उसी समय राजन के खेल में गन्ने की छिलाई हो रही था । राजन के खेत में छिल कर रखा गन्ना भी जल गया। इसके अलावा रामाश्रय खेत में ट्रैक्टर ट्रेलर पर गन्ना लोड हो रहा था। उसमें भी आग पकड़ ली। ट्रैक्टर के चारों टायर और ट्रेलर का एक टायर जल गया। राजन सिंह, रामाश्रय व श्रवन की चार एकड़ गन्ने की फसल जल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंचा और आग पर काबू पाया। इसी गांव के करमहा टोले में दूसरी घटना में आग से रमेश की झोपड़ी जल गई। एक मवेशी भी झुलस गया। गांव वालों ने आग पर काबू पाया।