फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

Sun, 03 Mar 2019 11:20 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
death in accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के पचार गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैरेटवा में एक तिलक समारोह में जा रहे रामपाल यादव (25) पुत्र इंद्रेश यादव निवासी ग्राम सभा धनगढ़ी मुड़ेरी थाना घुघली जनपद महराजगंज, संदीप सिंह (18) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम सभा धनगढ़ी और चंद्रभूषण सिंह (18) पुत्र सीताराम सिंह निवासी मलुकहीं थाना कप्तानगंज रात के करीब साढ़े नौ बजे पचार गांव के सामने पहुंचे थे कि किसी वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रामपाल यादव और चंद्रभूषण सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं संदीप कुमार सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
लोगों का कहना था कि बाइकसवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मृतक चंदभूषण और रामपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर महिला की मौत
हाटा। हाटा कोतवाली के बालेश्वर चौराहे पर रविवार को गन्ना लदी टैक्टर ट्राली से दबकर एक महिला की मौत हो गई। महिला बाइक से पति के साथ हाटा से घर लौट रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव भैसहीं बाजार निवासी राममूरत भाटिया रविवार की शाम पत्नी राजकुमारी (50) के साथ बाइक से हाटा आए हुए थे। हाटा से घर लौटते वक्त पिपराइच मार्ग पर बालेश्वर चौराहे के समीप गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आ जाने से राममूरत गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वहीं उनकी पत्नी की ट्राली से दबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल कमलेश सिंह ने ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली भेजवाया, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें