फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टड़वा गांव की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ
विज्ञापन


विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले पहुंचे। उन लोगों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

लतवा मुरलीधर के टड़वा टोला निवासी विरेंद्र राय की छोटी बहू ब्यूटी (27) की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल के लोगों का कहना था कि ब्यूटी रात में भोजन करने के बाद रोज की भांति सोने चली गई। शनिवार की सुबह जब देर तक नहीं उठी तो परिवार के लोग कमरे में गए, जहां वह मृत अवस्था में पड़ी थी। पड़ोस के लोगों ने ब्यूटी की मौत की जानकारी उसके मायके वालों को दी। वहां पहुंचे मायके वालों ने ब्यूटी की मौत को दहेज हत्या बताते हुए हंगामा किया। ब्यूटी के मायकेवालों का कहना था कि विरेंद्र राय के दूसरे पुत्र विजय की शादी वर्ष 2013 में गोपालगंज जनपद के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चईलवा निवासी कंचन राय की पुत्री ब्यूटी से हुई थी। शादी के बाद से ही ब्यूटी की उसके पति से नोकझोंक होती रहती थी। इसकी शिकायत ब्यूटी हमेशा फोन पर करती थी। पारिवारिक विवाद के कारण ब्यूटी के पति के बड़े भाई परिवार के साथ गोरखपुर में किराए के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि विवाहिता की स्वाभाविक मौत नहीं हुई है। उसके मायकेवालों से तहरीर ले ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें