दुदही (कुशीनगर) । विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा में पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ते समय गिरने से 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी दुदही से बालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
बतरौली धुरखड़वा निवासी इरफान बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे गांव के पास एक बागीचे में आम के पेड़ पर चढ़ कर लकड़ी तोड़ रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। इरफान की आंख, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।