फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत करने में गिरफ्तार ,जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पडोसी ने कमरे में बुला कर मासूम संग की छेड़खानी
विज्ञापन

खड्डा। छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ में बुधवार को पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एवं एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया। पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी छह साल की बेटी को बिहार के बगहा निवासी 55 वर्षीय रामानंद चौरसिया ने मंगलवार की शाम को बहला फुसलाकर कमरे में बुलाया और अश्लील हरकत की। बेटी के रोने पर आसपास के लोग जुट गए। बच्ची की मां भी पहुंची और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। एसओ ने बताया कि आरोपी रामानंद चौरसिया के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पकड़े गए मजदूर आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी भेजे गए जेल
कुबेरस्थान। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के वायरल वीडियो के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए महिला आरक्षी की सुरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुए वीडियो में युवक 16 वर्षीय किशोरी के साथ मनमानी कर रहा है और आसपास चार युवक खड़े हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर राम अशीष यादव ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपी विशाल और संजीत को बुधवार को जेल भेज दिया गया। जबकि तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के लिए पीड़िता को महिला सिपाही की अभिरक्षा में रखा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह से अधिक ठिकानों पर छापे डाले जा चुके है। उम्मीद है कि जल्द ही फरार आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें