फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इनामी तस्कर पकड़े गए

विज्ञापन
कसया और पडरौना पुलिस को मिली सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। जिले की दो अलग-अलग थाने की पुलिस ने दो इनामी अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई है। कसया की पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी शराब तस्कर को पकड़ा है तो पडरौना कोतवाली की पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर को पकड़ा है। पुलिस पकड़े गए इन तस्करों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि शराब तस्करी में पकड़े गए तस्कर का नाम विनोद गिरी है जो कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर का निवासी है। वह गांधी चौक से पकड़ा गया जहां से भागने की फिराक में था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसे पकड़ने में कसया के एसएचओ अतुल्य कुमार पांडेय, कांस्टेबल संदीप कुमार और विजय कुमार शामिल थे।
वहीं दूसरा तस्कर पडरौना कोतवाली की पुलिस ने पकड़ा है। उसे कठकुइयां मोड़ के पास पकड़ा गया। उसका नाम रिजवान सिद्दीकी निवासी लक्ष्मीपुर कचनार टोला थाना कुबेरस्थान का निवासी है। उसके पास कट्टा कारतूस भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ पशु तस्करी सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस की तरफ से उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ गोरखपुर में भी मुकदमा दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल मिथिलेश कुमार राय, एसआई विवेकानंद यादव, हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह, स्वाट टीम के मुबारक, रणजीत, शिवानंद, हिमांशु, विजय बहादुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें