फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बदर दो अभियुक्त चाकू समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। पुलिस ने कस्बे के कैराना रोड से दो जिला बदर को चाकू और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कस्बे के मोहल्ला गुजरान निवासी नौशाद और मोहल्ला रायजादगान निवासी राजेश सैनी कस्बे के कैराना रोड स्थित शराब ठेके के पास खड़े हैं। पुलिस ने उन दोनों अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई की थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल और दो चाकू बरामद किए। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने बताया कि दोनों अभियुक्त शातिर है। दोनों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें