फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वैन पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को चपेट में लेने के बाद गड्ढे में पलटी स्कूल वैन
विज्ञापन

घायल दोनों छात्राएं पीएचसी कोटवा से जिला अस्पताल रेफर
अभिभावकों ने वैन चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरगिया क्षेत्र के कोटवा गैस एजेंसी के निकट गुरुवार को साइकिल से जा रही दो छात्राओं को चपेट में लेने के बाद स्कूल वैन गड्ढे में पलट गई। दोनों छात्राएं घायल हो गईं और वैन में बच्चे फंस गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला। अभिभावक बच्चों को घर उठा ले गए। घायल छात्राओं को पीएचसी कोटवा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्राम ढोलहा के गुलहरिया में संचालित मदरसा अब्दुल कलाम आजाद की बगैर नंबर की वैन गुरुवार की सुबह आठ बजे शेशाछपरा से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। कोटवा गैस एजेंसी के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और साइकिल सवार दो छात्राओं को चपेट में लेने के बाद पानी भरे गड्ढे में वैन पलट गई। छात्रा रीतू (14) पुत्री इंद्रजीत व रेखा (15) पुत्री रामचंद्र निवासी शेशाछपरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वैन चालक भाग निकला।
विज्ञापन

घायल छात्राओं के अभिभावकों ने वैन चालक पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वैन चालक नाबालिग होने से दुर्घटना हुई।
अब्दुल कलाम आजाद कन्या इंटर मीडिएट कॉलेज/अब्दुल कलाम आजाद मदरसा के संचालक तैयब अली ने बताया कि गाड़ी अभी नई खरीदी गई थी। इसलिए उसका नंबर नहीं लग पाया है। उन्होंने चालक को बालिग बताया।
विज्ञापन

इंसेट
मान्यता की जांच के लिए एसडीएम ने गठित की टीम
एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में घायल छात्राएं जनता इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। सूचना मिली कि है वैन को 16 वर्ष का किशोर चला रहा था। स्कूल की मान्यता भी नहीं है। जांच में मौके पर कोई अभिलेख नहीं मिला। गेट में ताला बंद कर सभी गायब थे। कॉलेज को सील कर दिया गया। अभिलेख के अभाव में विद्यालय की मान्यता की जांच नहीं हो पाई। डीआईओएस और बीईओ नेबुआ नौरिंगया की संयुक्त टीम गठित कर तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। यदि बगैर मान्यता के कॉलेज का संचालन पाया गया तो कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें