फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गन्ने की फसल जलकर नष्ट

Wed, 13 Mar 2019 11:32 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध मार्ग पर मैत्रेय कार्यालय के पीछे बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से एक किसान के खेत में आग लग गई। इसके चलते करीब 10 कट्ठा गन्ना की फसल जलकर नष्ट हो गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी होने पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन


बुद्ध नगरी निवासी श्रीकिशुन यादव के गन्ने की खेत में अचानक आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बगल के खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक करीब दस कट्ठा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। जानकारी होने पर लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें