फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में पल रहा आठ माह का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदबुद्धि युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गर्भपात कराने जीजा लेकर पहुंचा अस्पताल तो खुली पोल
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बोलने और चल-फिर पाने में असमर्थ युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को उसे लेकर उसका जीजा अस्पताल पहुंचा तो भेद खुला। है। महिला डॉक्टर ने जांच के बाद आठ माह का गर्भपात करने से इन्कार कर दिया।
19 वर्षीय मंदबुद्धि युवती फालिज के कारण चल-फिर भी नहीं पाती। बोल पाने में भी असमर्थ है। उसे लेकर बुधवार को उसका जीजा एक महिला अस्पताल में गर्भपात कराने आया था। करीब आठ माह का गर्भपात कराने का अनुरोध किया। महिला डॉक्टर ने चेकअप के बाद गर्भपात से साफ इंकार कर दिया और चेतावनी दी कि अगर गर्भपात कराया तो युवती की जान जा सकती है। दिव्यांग युवती इशारों से ही बता रही थी कि किसी ने पीछे से हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के साथ अस्पताल में न तो उसके माता-पिता आए थे और न ही बड़ी बहन। लोगों को दिव्यांग युवती को देखकर दया तो आ रही थी, लेकिन उसके हित में कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं थे। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि उन्हें भी ऐसी सूचना मिली है, लेकिन युवती और उसके जीजा के बारे में पता नहीं चल पाया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें