फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शाप में दूसरे राज्य की मिली शराब

Fri, 05 Oct 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
model wine shop
विज्ञापन
हाटा। हाटा कस्बे में स्थापित मॉडल शाप के समय से पहले खुलने, अधिक दर लेकर शराब बेचने और दूसरे राज्य के शराब की बोतले मिलने के पर पुलिस ने मॉडल शाप के सेल्समैन को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाल गजेंद्र राय ने बताया कि हाटा बस स्टेशन के पास स्थित मॉडल शाप के सुबह आठ बजे से खुले होने की सूचना मिली। जिस पर एक सिपाही को सादे कपड़े में शराब खरीदने के लिए भेजा गया तो सेल्स मैन ने तय दर से अधिक रुपये लेकर शराब बेच दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जबकि दूसरा सेल्स मैन भाग गया। दुकान में हरियाणा में बेेची जाने वाली शराब की आठ सीसी बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने सेल्स मैन ओम प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया तथा इसकी सूचना आबकारी निरीक्षक और डीएम को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें