फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में किशोरी पर चाकू से हमला

Sun, 27 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र के सिधावट खास गांव में रविवार को सुबह जमीन के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने एक किशोरी पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। घरवाले किशोरी का इलाज कराने के बाद उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर महिला सहित दो लोगों पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

सिधावट खास गांव के निवासी शारदा और सत्तन के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। इस मामले में बीते 23 नवंबर को पुलिस ने दोनों पक्ष में समझौता कराया था। शारदा का आरोप है कि उनकी बेटी रेनू सुबह सब्जी तोड़ने गई थी। वहा सत्तन और उसकी पत्नी ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
इतना ही नहीं जब वह जान बचाकर भागने लगी तो दोनों लोगों ने दौड़ाकर पिटाई की। रेनू के चिल्लाने पर घरवाले पहुंचे और घायलावस्था उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमला यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें