फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी से छेड़छाड़ करते सिपाही को भीड़ ने पीटा

Wed, 19 Jun 2019 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाने में तैनात कांस्टेबल चालक ने मंगलवार की रात कमरे में घुस कर नर्तकी के साथ छेड़खानी की। उसकी गुहार पर जुटी भीड़ ने कांस्टेबल की जमकर पिटाई की। बाद में पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ा कर कांस्टेबल को थाने ले गई। एसपी ने कांस्टेबल चालक को निलंबित करते हुए प्रकरण की जांच सीओ तमकुहीराज को सौंप दी है।
विज्ञापन


तरयासुजान सरकारी अस्पताल के पास आर्केस्ट्रा टीम से जुड़े लोग किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार देर रात पुलिस की गाड़ी खड़ी कर कांस्टेबल चालक नर्तकी के कमरे में घुस गया। आरोप है कि उसने अंदर से दरवाजा बंद कर नर्तकी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। नर्तकी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।

कुछ उत्साहित लोग छत के रास्ते कमरे में पहुंच गए और नर्तकी को सिपाही के चंगुल से बचाया। घटना के समय सिपाही नशे की हालत में था। सिपाही की हरकत की जानकारी होने पर भीड़ उत्तेजित हो गई और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसी दौरान किसी ने तरयासुजान पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से सिपाही को छुड़ाया और थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन


तरयासुजान थाना के इंस्पेक्टर रामबिलास यादव ने बताया है कि कांस्टेबल चालक ओमप्रकाश गिरी की शिकायत मिली थी और अधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी गई। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कांस्टेबल चालक ओम प्रकाश गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। यदि इस मामले में तहरीर मिली तो केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें