फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु और पिकअप पुलिस के कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं से भरा पिकअप छोड़कर भागे तस्कर
विज्ञापन

तस्करों के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ियार बाजार/कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पड़री मेंहदिया चौराहे पर पशुओं से लदा पिकअप अनियंत्रित होकर फंस गया। वहां हियुवा कार्यकर्ताओं और गांववालों को खड़ा देख चालक व तस्कर पिकअप छोड़कर भाग निकले। हियुवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पशुओं समेत पिकअप को थाने लेकर चली गई और अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया।
सेखुई-बेलवा मार्ग पर स्थित पड़री मेहदिया चौराहे पर रविवार की भोर में कुछ लोग नाच देख रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक तभी बेलवा घाट की तरफ से तेज रफ्तार में पिकअप आता दिखा। सड़क पर लोगों को देख चालक पिकअप तेजी से पीछे की ओर मोड़ने लगा। इस दौरान पिकअप फंस गया। पकड़े जाने के डर से तस्कर व चालक पिकअप वहीं छोड़कर भाग निकले। गांव के लोग पिकअप के पास पहुंचे तो देखा के उसमें आठ पशु लादे गए थे। हियुवा के धर्मेंद्र, भृगुराशन, धीरेंद्र विश्वकर्मा, मोनू मिश्रा, नागेंद्र वर्मा, उपेंद्र तिवारी, दुर्गेश गोंड, तारचंद जायसवाल आदि ने तत्काल पुलिस को खबर करने का निर्णय लिया। इनकी सूचना पर सुबह करीब पांच बजे पुलिस पहुंची और पशुओं समेत पिकअप को थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पशुओं से लदा पिकअप थाने मंगा लिया गया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक एवं वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालक और पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें