फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला युवक का शव

Sun, 16 Jun 2019 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। रविवार की सुबह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सोहरौना के पास सड़क के किनारे संदिग्ध हाल में युवक का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सोहरौना गांव के निकट पिपराइच-परतावल मार्ग पर मिले शव की पहचान इसी थाना क्षेत्र के सेंदुरिया विशुनपुर निवासी 35 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर रोते-बिलखते पहुंचे घरवालों ने बताया कि सूरज शनिवार शाम को घर से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था।

एसओ केके राणा ने बताया कि रात में पैदल जाते समय किसी वाहन की चपेट से सूरज की मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें