फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटहेरवा पुलिस ने कहीं शराब तो कहीं पशुओं से लदा कंटेनर पकड़ा

Sat, 15 Jun 2019 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पटहेरवा थाने के गेट में फंसा पशु लदा कंटेनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर पुलिस ने शनिवार की दोपहर में एनएच से ही एक ट्रक को रोक लिया। पुलिस को देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उस ट्रक को लेकर थाने गई। जांच में सरसो का तेल लदा मिला। हालांकि जांच-पड़ताल में पुलिस को कागजात सही मिले, लिहाजा उसने ट्रक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


पटहेरवा थाने के एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ट्रक पकड़ा गया था। जांच के बाद उसमें सरसों का तेल मिला। कागजात सही मिलने की वजह से ट्रक छोड़ दिया गया।
शनिवार सुबह करीब चार बजे पटहेरवा थाने की पुलिस ने एनएच पर एक डीसीएम को संदेह के आधार पर रोका।

पुलिस को उसमें शराब होने का संदेह था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि उसमें सरकारी व्ह्सिकी लदी थी, जो पडरौना डिपो को जा रही थी। उसके बाद पुलिस ने उस डीसीएम को छोड़ दिया। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच में सरकारी व्ह्सिकी होने की पुष्टि होने पर डीसीएम छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पशुओं से लदा कंटेनर पकड़ा गया
फाजिलनगर। बघौचघाट मोड़ पर पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरा एक कंटेनर पकड़ा। उसमें 30 पशु लादे गए थे। पुलिस ने दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। शनिवार को दोपहर त़ीन बजे पुलिस ने इस कंटेनर को पकड़ा। पकड़े गए तस्करों का नाम सोनू निवासी मीरपट्टा थाना दागेट जिला बागपत तथा मुन्नाव निवासी संधौली थाना मंजूरगंज जिला मुजफ्फरनगर है। इन तस्करों ने पशुओं को वध के लिए ले जाए जाने की बात कही। इन दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें