फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटहेरिया में एनएच पार करते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर बसों की टक्कर में 12 यात्री घायल
विज्ञापन

एनएच-28 पर आधे घंटे तक ठप रहा आवागमन
अमर उजाला ब्यूरो
पटहेरिया/रगड़गंज। बुधवार की देर शाम पटहेरिया में एनएच 28 को पार कर रही यात्री बस में लग्जरी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे यात्री बस अनियंत्रित होकर सर्विसलेन में चली गई और एक बाइक व साइकिल को भी कुचल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। बाद में पुलिस पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजकर आवागमन बहाल कराई।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बंधूछपरा गांव से निजी बस से बिहार के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के भोरे बरात जा रही थी। शाम करीब सवा सात बजे पडरौना-समउर मार्ग पर पटहेरिया में एनएच 28 को पार करते समय मुजफ्फरपुर से दिल्ली की तरफ तेज रफ्तार जा रही लग्जरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बराती बस अनियंत्रित होकर हाइवे के सर्विस लेन में खड़ी एक बाइक व साइकिल को कुचलते हुए सड़क पारकर पवनसुत गुप्ता की दो दुकानों में जा घुसी। इससे बस में बैठे बराती विश्वनाथ पुत्र गोपीचंद (45) निवासी सेमरा हर्दो के टोला ओझवलिया थाना कुबेरस्थान, बलिराम पुत्र राजेंद्र (35), शंभू प्रसाद (40) सभी निवासी बंधूछपरा थाना कोतवाली और लग्जरी यात्री बस में सवार ममता देवी (50) पत्नी आलोक सरफुद्दीनपुर थाना व जिला मुजफ्फरपुर, ताशिर पुत्र विलत (40) मियां गांव तकरडोव थाना लौकी, जिला मधुबनी, इरफान (30) निवासी किशनीपट्टी थाना धोपड़िया जिला मधुबनी सहित दोनो बसों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का निकट के निजी अस्पताल में इलाज कराया। दोनों बसों की टक्कर से पडरौना-समउर मार्ग पर भी आवागमन ठप हो गया। वहीं हाइवे पर करीब आधा घंटा आवागमन बंद रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
विज्ञापन


दो पक्ष हुए आमने-सामने, पांच थाने की पुलिस पहुंची
कुशीनगर। तरयासुजान क्षेत्र के गोरईता श्रीराम में बुधवार को भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर पांच थानों की पुलिस पहुंच गई। घटना से गांव में तनाव है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गांव से निकली बरात में आर्केस्ट्रा की धुनों के बीच महिलाएं मंगल गीत गाते हुए परिछावन करते दौरान कुछ अराजक तत्वों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया था। मंगलवार देर शाम भी दोनों पक्षों में ईट पत्थर चले थे। बाद में पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। बुधवार को फिर उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने- सामने हो गया। जिसकी सूचना पर कुबेरस्थान, कसया, तुर्कपट्टी, तरयासुजान आदि थाने की पुलिस पहुंच गई। सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस फोर्स के साथ गांव में मौजूद है। अफवाह फैलाने वालों को पुलिस चिहिन्त कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें