फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल की करंट से मौत

Wed, 05 Jun 2019 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर। कसया थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की बुधवार शाम को सरकारी आवास में करंट से मौत हो गई। एसओ की सूचना के बाद एसपी भी मौके लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

एसओ आतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि फैजाबाद के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी 2016 बैच की महिला कांस्टेबल रेनू पुत्री जगराम की तैनाती कसया थाने में थी।

ईद की ड्यूटी के उपरांत बुधवार को वह अपने सरकारी आवास में आराम कर रही थी। जरूरत पड़ने पर महिला कांस्टेबल रेनू को फोन कराया गया तो फोन नहीं उठ रहा था। बार-बार फोन करने के बाद जब नहीं उठा तो दूसरी महिला कांस्टेबल को रेनू को बुलाने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


अंदर से कमरा बंद होने की सूचना पर वह भी तत्काल पहुंच गए। फाटक तोड़वाया गया तो अंदर करंट से कांस्टेबल रेनू की मौत का मामला सामने आया। आशंका जताई जा रही है कि टेबल फैन में करंट उतर रहा था और उसकी चपेट में आने से महिला कांस्टेबल की मौत हो गई है।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि महिला कांस्टेबल रेनू की मौत करंट से होने की सूचना मिली है। मौके से जानकारी हासिल करके ही आगे कुछ बता पाएंगे। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें