मुंडेरा उपाध्याय गांव में करंट से महिला की मौत की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
हाटा। क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत गई। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने बताया कि मुंडेरा उपाध्याय गांव में एक व्यक्ति के वहां तिलक का कार्यक्रम था। उसी लिए एक दिन पहले से ही टेंट लगना व सजावट होना शुरू हो गया था।
सप्लाई के लिए बिछाए गए तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट की चपेट में आने से गांव की रहने वाली 55 वर्षीय संध्या पत्नी गुलाब उपाध्याय की मौत हो गई। पीडित बेटे प्रमोद उपाध्याय ने टेंट हाऊस के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया गया।