फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक का किया निरीक्षण

Wed, 29 May 2019 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्वांचल ग्रामीण बैंक मथौली बाजार में जांच करती कप्तानगंज पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथौली बाजार। कप्तानगंज पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के बैंकों का औचक निरीक्षण किया। इसमें बैंक ग्राहकों की आईडी और पासबुक की जांच कर सावधानी बरतने और संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सूचित करने की सलाह दी।
विज्ञापन


एसआई विजय शंकर सिंह की अगुवाई में बुधवार को दोपहर बाद पुलिस ने मथौली बाजार के पूर्वांचल बैंक, सेंट्रल बैक, पीएनबी बैंक समेत आदि बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक के बाहर खड़े वाहनों की लॉक और बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों के पहचान पत्र और बैंक पास बुक की जांच की।

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से ही घटनाएं होती हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने शाखा प्रबंधकों को सीसीटीवी लगाने और उसे हमेशा सही हालत में रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एसआई विजय शंकर सिंह, हिमाशु, दीपक मौजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें